Assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Road Accident: असम के गोलाघाट जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आज सुबह सुबह ही यात्री बस की टक्कर मालवाहक ट्रक से हो गई. इस भीषण हादसे में करीब 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. यह संख्या बढ़ भी सकती है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गोलाघाट जिले में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे एनएच 37 पर हुआ. जब यात्री बस एक ट्रक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि डेरगांव के बालिजन इलाके में पिकनिक मनाने वालों से भरी एक मिनी बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

बस में सवार थे 45 लोग

गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बालीजान में हुई. जब 45 लोगों से भरी बस मालवाहक वाहन से टकरा गई. दुर्घटना के समय बस ऊपरी असम की ओर जा रही थी. उन्होंने कहा कि अभी तक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जांच जारी है और अधिक विवरण बाद में सामने आएंगे. जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि स्वास्थ्य सुविधा में 30 घायल लोगों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नए साल में पहली बार बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This