PM मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, गिफ्ट में दी ये चीजें!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर कहा कि अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई. पीएम ने पत्र के साथ गिफ्ट भी भेजे हैं. इनमें टी सेट और ड्राइंग बुक और कलर शामिल है.

पीएम मोदी ने चाय के लिए किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर नए साल की शुभकामनाएं दी और चाय के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि आपका उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं.

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, ”आपको व परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई. अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है, सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम् भूमिका निभाएगा. बच्चों को स्रेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित.”

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This