PM Modi Tweet: पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें की शेयर, खूब की वहां के लोगों की तारीफ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Tweet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लक्षद्वीप गए थे. वह वहां से बुधवार को लौटे. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्‍होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में 1150 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की है. इसके बाद उन्‍होंने ‘स्त्री शक्ति समागम’ को भी संबोधित किया.

अपने दो दिवसीय दौरे से लौटने के बाद उन्‍होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट सांझा किया है. अपने पोस्ट में उन्‍होंने ने लिखा- “हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं.

मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला. मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं. यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्यद्वीप की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

Latest News

23 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This