Hizbul Mujahideen Terrorist: दिल्ली पुलिस ने हिजबुल के आतंकी को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hizbul Mujahideen Terrorist: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को दबोचने में सफलता हासिल की है. इस आतंकवादी को गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा.

बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आया यह आतंकी जम्मू-कश्मीर में कई हत्याओं में शामिल है. इसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित है. पुलिस लंबे समय से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. पुलिस ने बताया कि यह आतंकी पाकिस्तान जा चुका है और आतंकी की ट्रेनिंग ले चुका है.

बारामुला के सोपोर का रहने वाला है आतंकी
पुलिस के अनुसार, आतंकी जावेद अहमद मट्टू उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर का रहने वाला है. उसने 2009 में आतंक का रास्ता चुन लिया था. वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ा था. आतंकवादी जावेद की गिनती हिजबुल के टॉप कमांडरों में होती है. हिजबुल के ज्यादातर कमांडर सुरक्षाबलों द्वारा मारे जा चुके हैं. इनमें टॉप दो ही कमांडर बचे हैं, जिनमें से एक पाकिस्तान भाग निकला है और एक जावेद मट्टू फरार चल रहा था.

Latest News

अमेरिकी व्यापार बाधाओं की जांच शुरू करने पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया, कहा….

  Chinese foreign policy: चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 27 मार्च को अमेरिका की दो व्यापार बाधाओं की...

More Articles Like This