Dhwaja Dand: राम मंदिर के लिए 4600 किलो का ध्वजा दंड गुजरात से रवाना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhwaja Dand: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में गुजरात से 4600 किलो का ध्वजा दंड अयोध्या भेजा जा रहा है.

CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी
शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद पटेल ने राम मंदिर के लिए पीतल से बना ‘ध्वजा दंड’ लेकर अहमदाबाद से अयोध्या के लिए ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रक पर 4600 किलो का ‘ध्वजा दंड’ है, जो अयोध्या जा रहा है.

श्रद्धालु ने किया जय श्रीराम का जयघोष
‘ध्वजा दंड’ रवानगी के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में भगवा लेकर मौजूद रहे. लोगों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा था. इस दौरान लोगों की तरफ से जय श्रीराम का जयघोष भी किया जाता रहा, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से राममय बना रहा.

Latest News

11 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 11 July 2026: शनिवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी और कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इस दिन योगिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. साथ ही त्रिपुष्कर योग और अमृत सिद्धि योग भी बनेंगे. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This