Karnataka: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnataka: कर्नाटक से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां शनिवार की देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

तुरुवेकेरे में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, तुमकुरु जिले का एक पंचायत शहर तुरुवेकेरे में हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार कार ने बाइक मेंजोरदार टक्कर मर दी. इस घटना में दो लोगों की मौके पर और तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई.

पुलिस ने बताया
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक तिप्तुर के रहने वाले थे और चुंचनगिरि मठ से लौट रहे थे. इसी दौरान शनिवार की देर रात यह हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय अनिल कुमार और नरसिम्हा मूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 19 वर्षीय काव्या ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

बिहार: बांका में कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

Banka Accident: बिहार से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह बांका में तारापुर-देवघर मुख्य...

More Articles Like This