Kite Festival 2024: गुजरात में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का हुआ आगाज, पतंगों पर छाए भगवान श्रीराम

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kite Festival 2024: पूरा देश 22 जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है. इस दिन राममंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. देशभर में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह की धूम देखने को मिल रही है. इन सब के बीच गुजरात के अहमदाबाद से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. अहमदाबाद में आयोजित इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में लोग भगवान श्री राम की पेंटिग बने हुए पतंगें लेकर आए हैं, जो देखने में बहुत ही अद्भुत है.

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आगाज

आज यानी 7 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आगाज हो चुका है. कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उपस्थित रहे. काइट फेस्टिवल में कई अतरंगी पतंगे देखने को मिली. इसी बीच, भगवान श्रीराम की छवियों वाली पतंगे लेकर भी लोग यहां पहुंचे हैं. पतंगों पर भगवान राम की तस्वीरें मन को मोह लेने वाली हैं.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया हैं. इस दौरान उन्होंने खुद पतंग भी उड़ाई. बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय पतंग महोत्सव में फ्रांस, यूक्रेन, तुर्की, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड जैसे देश शामिल हैं.

इस दिन होगा समापन

अहमदाबाद पतंग महोत्सव से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. साबरमती रिवर फ्रंट पर इस पतंग महोत्सव को आयोजित किया गया है. इस बार लगभग 55 देशों के 153 लोग इसमें शामिल हुए हैं. इस महोत्‍सव में भारत के 12 राज्यों में से 68 और गुजरात से कई लोग शामिल हुए हैं. हफ्तेभर चलने वाले इस महोत्‍सव का समापन 14 जनवरी को होगा.

ये भी पढ़ें :- कभी देखी है डिजिटल बारात! बिना ढोल-नगाड़े जमकर नाचे बाराती, Silent Baraat देख हो जाएंगे हैरान

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This