Jammu-Kashmir: राजोरी में चार टिफिन IED और गोलियां बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग के जिला राजोरी को दहलाने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. गुरुवार को पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने राजोरी के मंजाकोट से 4 टिफिन आईईडी और गोली-बारूद बरामद किया है. आसपास के इलाके की घेराबंदी कर टीम तलाशी अभियान चला रही है.

सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया
जानकारी के मुताबिक, राजोरी के हयातपुर-मंजाकोट इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान उन्हों एक वायरलेस सेट, एक टेप रिकॉर्डर, 23 राउंड एके गोलियां और चार टिफिन बॉक्स आईईडी बरामद हुईं.

मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास से ढाई किलो मादक पदार्थ जब्त किए गया था, जो कि तीन पैकेटों में बंद था. वहीं, मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास से हथियार और नशीले पदार्थ की खेप को जब्त किया गया था.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This