Rashifal: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए राशिफल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 14 January 2024: आज 14 जनवरी, दिन रविवार को पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज के दिन सूर्य देवता की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शानदार तो कुछ के लिए परेशानियों भरा रहने वाला है. आइए ग्रह-नक्षत्रों के चाल के हिसाब से काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का रविवार का राशिफल…

ये भी पढ़ें- 14 January 2024 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

मेषः मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. माता-पिता के भावनाओं का ख्याल रखें. जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं.

वृषभः वाणी पर संयम बरतें. धैर्य से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.

मिथुनः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. संतान की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है. बड़े बुजुर्गों की सेवा करें.

कर्कः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. लव लाइफ रोमांटिक रहेगा. शैक्षणिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. खानपान पर ध्यान दें.

सिंहः आज का दिन शानदार रहेगा. इस राशि के बेरोजगार युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. भावनाओं को काबू में रखें. व्यवसाय में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा.

कन्याः आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. ऑफिस के कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं. खर्चों की अधिकता रहेगी. आपसी तालमेल बैठाकर रखें. महिला मित्र से अनबन होगी.

ये भी पढ़ें-Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन क्यों है खिचड़ी खाने की परंपरा? जानिए धार्मिक मान्यता

तुलाः शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. वाणी पर संयम बरतें. ध्यान रहे भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय घातक हो सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. विवाद से बचें.

वृश्चिकः वैवाहिक जीवनसुखमय होगा. बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं. जल्दबाजी में लिया निर्णय घातक हो सकता है.

धनुः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. लाइफ पार्टनर की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है. भाईयों का सहयोग मिलेगा. नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन शुभ है.

मकरः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. मेहनत से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत का ख्याल रखें. खानपान पर ध्यान दें.

कुंभः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी. लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य पूरा होगा. भावनाओं को काबू में रखें. व्यवसाय में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा.

मीनः आज आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं. सेहत में गिरावट आ सकती है. व्यापारी वर्ग उधारी देने से बचें. पैसा फंस सकता है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya History: एक दो नहीं बल्कि अयोध्या के हैं 12 नाम, जानिए रामनगरी का इतिहास

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This