दक्षिण भारत को पीएम मोदी ने दी कई सौगात, बोले- देश फिर से वैश्विक व्यापार का बड़ा केंद्र बना

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi South India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन आज केरल के कोच्चि पहुंचे. यहां पर पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लाकार्पण किया. कोच्चि में पीएम मोदी ने भारत के बंदरगाहों, शिपिंग और जलमार्ग क्षेत्र के विकास के लिए 4000 करोड़ से अधिक की कई विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके बाद वहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया.

कोच्चि में पीएम मोदी

कोच्चि में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करते हुए मैंने केरल में स्थित रामायण से जुड़े 4 पवित्र मंदिरों की बात की थी. केरल के बाहर बहुत लोग नहीं जानते कि ये मंदिर राजा दशरथ के पुत्रों से जुड़े हैं. ये सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले ही मुझे श्री रामास्वामी मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला.

उन्होंने आगे कहा कि भारत जब समृद्ध था, जब ग्लोबल GDP में हमारी भागीदारी बहुत बड़ी थी, तब हमारी ताकत हमारे बंदरगाह थे, हमारी बंदरगाह शहर थीं. आज जब भारत फिर से वैश्विक व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन रहा है, तब हम फिर से अपनी समुद्र शक्ति को बढ़ाने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों का कनाडा जाने का कम हुआ रुझान, खालिस्तान से जुड़े विवाद का असर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This