Odisha: नवीन पटनायक ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का किया उद्घाटन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 17 जनवरी को पुरी में ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के आसपास ₹800 करोड़ की विरासत गलियारा परियोजना का उद्घाटन किया. पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब और लगभग 90 मंदिरों के प्रतिनिधियों और हजारों भक्तों की उपस्थिति में श्री पटनायक द्वारा श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया गया.

अधिकारियों ने कहा कि इसमें पार्किंग क्षेत्र, एक नया पुल और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए एक सड़क, एक तीर्थस्थल केंद्र, टॉयलेट सुविधाएं, क्लॉकरूम, शौचालय और जगन्नाथ मंदिर के आसपास भक्तों के लिए अन्य सुविधाएं शामिल हैं .सीएम ने कहा, ”यह परियोजना भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से संभव हो सकी है.”

उन्होंने बताया कि इस अवसर के लिए तीर्थ नगरी पुरी को फूलों, रंगीन रोशनी और भित्तिचित्रों से सजाया गया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना पुरी को विश्व धरोहर शहर में बदलने के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की एक बड़ी पहल का एक घटक है . 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर परिसर को घेरने वाला 75 मीटर का स्थान भक्तों और मंदिर के बीच दृश्य संबंध को बढ़ाने के लिए बनाया गया है.

ये भी पढ़े: Haryana: पूर्व CM भूपिंदर सिंह हुड्डा से ED की पूछताछ, जाने क्या है मामला

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This