Gyanvapi Case: 20 जनवरी को ज्ञानवापी के सील वजूखाना की होगी सफाई, SC ने दिया था आदेश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाना की सफाई 20 जनवरी (शनिवार) को होगी. इसके लिए सुबह 9 से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. यह निर्णय गुरुवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हिंदू पक्ष, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी और पुलिस अफसरों की बैठक में लिया गया. मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने वजूखाना की साफ-सफाई का आदेश दिया था.

सील वजूखाना की साफ-सफाई के दौरान दो-दो प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दोनों पक्ष के दो-दो प्रतिनिधि सील वजूखाना की साफ-सफाई के दौरान मौजूद रहेंगे. कोई भी प्रतिनिधि वजूखाना की जाली के अंदर प्रवेश नहीं करेगा. सिर्फ सफाई कर्मी अंदर प्रवेश कर एहतियात बरतते हुए साफ-सफाई का काम करेंगे. सफाई के काम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. किसी को भी सील वजूखाना में अनिधिकृत रूप से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

Latest News

पोषक तत्वों का खजाना है ये हरा पत्ता, दूर होंगी ये बीमारियां, आज से ही करें इस्तेमाल

Moringa Leaves Benefits : मोरिंगा के पत्ते, जिन्हें आम भाषा में सहजन या ड्रमस्टिक लीव्स कहा जाता है, आज...

More Articles Like This