Haridwar: मुस्लिम महिलाओं ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल, अयोध्या जा रही कलश यात्रा पर बरसाए फूल, कहा- मोदी सरकार कर रही है अच्छे काम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haridwar: हरिद्वार से अयोध्या जा रही कलश यात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की है. मुस्लिम महिलाएं कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए ठीक 2 बजे सीआरपीएफ गेट के पास हाईवे पर पहुंच गई थीं. ये सभी महिलाएं सड़क किनारे खड़े होकर यात्रा का इंतजार करती रहीं.

किसी राजनैतिक दल से भी नहीं जुड़ी थीं. पूछने पर महनाज बोलीं- हमें मोदी सरकार की नीतियां पसंद हैं. यह सरकार महिलाओं के लिए अच्छे काम कर रही है. सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर ही यात्रा का स्वागत करने यहां पहुंचीं हैं. सभी महिलाएं अपने हाथों में फूल लिए खड़ीं थीं. शाम 4 बजे यात्रा पहुंची तो स्वागत के लिए सबसे आगे आ गईं और फूल बरसाने लगीं. इनमें महनाज जहां, अरिहा, फरहीन, नायला, नौरीन, तबस्सुम, सवा, सना, आरिफा, सायमा शहाना स्वयं सहायता समूह की रुखसार, सायमा, शमा, रानी आदि शामिल रहीं.

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खां, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पश्चिमी यूपी संयोजक फैसल मुमताज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रऊफ अली पाशा, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां और सपा नेता आजम खां का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए फसाहत अली खां शानू सहित तमाम मुस्लिम नेताओं ने भी यात्रा पर फूल बरसाए.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर अयोध्या के राम मंदिर को देगा ‘ओनाविलु’ का उपहार, जानिए इसके बारे में

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This