मनमोहक चेहरा, मस्तक पर तिलक लगी रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, देखिए…

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सोमवार को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने को है. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम का अलौकिक चेहरा सामने आया है. भगवान राम की प्रतिमा को स्थापित करने में महज 4 घंटे का वक्त लगा है. इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम से पहले गुरुवार को राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की नई मूर्ति रखी गई.

आज सुबह राम लला की मूर्ति की तस्वीर सामने आई, जिसमें प्रभु का श्रीमुख तो दिखा लेकिन आंखों पर पीली पट्टी बांधी गई थी. अब श्री राम के मूर्ति की धनुष और तीर के साथ पूर्ण प्रतिमा सामने आई है. जो भी इसे देख रहा है वह निहारता ही रह जा रहा है. रामलला की प्रतिमा सामने आने के बाद लोगों में खासा उत्साह है. अयोध्या में जो लोग मौजूद हैं वह जश्न में डूबे हैं.

उल्लेखनीय है कि इस राम लला की मूर्ति को मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है. रामलला की मूर्ति 51 इंच की है. कल देर रात इस प्रतिमा को मंदिर में लाया गया था. प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया था.

यह भी पढ़ें: निमंत्रण पत्र होने के बाद भी नहीं मिलेगी राम मंदिर में एंट्री, पहले करना होगा ये काम; जानिए

Latest News

Stock Market Rally: दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, एक घंटे में निवेशकों की दौलत 7.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Stock Market Rally: दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कारोबार की...

More Articles Like This