नोएडाः बदमाशों ने Air India के क्रू मेंबर पर बरसाई गोलियां, मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नोएडाः नोएडा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े कोतवाली सेक्टर-39 के सेक्टर-104 में जिम करने आए एक व्यक्ति पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दिया. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए. बताया जा रहा है कि मृतक एयर इंडिया में क्रू मेंबर था.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम सूरजमान बताया जा रहा है. वह नोएडा के लोटस पनास सोसायटी में रहता था. बताया जा रहा है कि मृतक मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था और एयर इंडिया में क्रू मेंबर था.

हमलावरों ने शुक्रवार दोपहर में कार के अंदर व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उन्होंने करीब नौ राउंड फायरिंग की. मामले की जांच करते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Latest News

11 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This