CM नीतीश ने परिवारवाद पर बोला करारा हमला, केंद्र सरकार से की एक और मांग

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती है. इसके ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने का फैसला किया. इस फैसले पर बिहार से सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्य के लोगों ने खुशी जाहिर की है. जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे. यहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने परिवारवाद पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया, इसके ठीक इतर आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि मैनें कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया है.

‘परिवारवाद पर जमकर किया प्रहार’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज कल राजनीति में लोग अपने बेटा बेटी को आगे बढाते हैं. बेटा अपने आप को बड़ा नेता बोलता है. बड़ी-बड़ी बातें बोलता है, लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी भी अपने बेटे को अपने पद का लाभ नहीं दिलाया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. लेकिन, आज लोग कुछ भी बोलते रहते हैं. हालांकि उन्हें बोलने दीजिये हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

सीएम ने की केंद्र से एक और मांग

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी एक मांग तो केंद्र सरकार ने मान ली है, वहीं अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी मान लें यह उम्मीद है. नीतीश ने यह भी कहा कि बिहार में आरक्षण के दायरे को बढ़ा दिया गया है. अब देश भर में भी इसका दायरा बढ़ा दिया जाना चाहिए. सीएम नीतीश ने स्पष्ट कहा कि जेडीयू कभी भी परिवारवाद का समर्थन नहीं करती है.

पीएम ने मुझे नहीं दी जानकारी

इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जा रहा है, हम लोग शुरू से ही इसकी मांग कर रहे थे. इसको लेकर कई बार केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था. आज कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की घोषणा हुई इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं. वहीं, नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रामनाथ ठाकुर जी को फोन किया, मुझे फोन नहीं किया लेकिन जिस कारण से भी केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मान दिया. इसके लिए बधाई. प्रधानमंत्री जी को बधाई.

यह भी पढ़ें: Mission 2024: पीएम मोदी कल से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, वाराणसी नहीं, बल्कि यूपी के इस शहर से होगी शुरुआत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This