Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, मोदी की गारंटी की जगह दिया ये नया ‘स्लोगन’

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम दिन बचे हैं. सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं. जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन मतभेद देखने को मिल रहा है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया है. बीजेपी ने अपने लोकसभा चुनाव का नया स्लोगन भी जारी कर दिया है.

जेपी नड्डा ने किया चुनाव अभियान का शुभारंभ

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चुनाव अभियान का शुभारंभ किया है. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने खास चुनावी स्लोगन भी जारी कर दिया गया है. जिसे भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि नया स्लोगन पार्टी की मोदी की गारंटी अभियान का पूरक है.

जानिए क्या है नया स्लोगन

बीजेपी ने भाजपा ने चुनावी अभियान के लिए खास स्लोगन तैयार किया है. भारतीय जनता पार्टी ने स्लोगन दिया है- ‘सपने नहीं हकीकत को बुनते हैं-तभी तो सब मोदी को चुनते हैं.’ पार्टी का कहना है कि ये स्लोगन असल में जनता के बीच से ही आया है. जनता की भावना को समझते हुए इस स्लोगन को पार्टी ने अपनाया है. नए स्लोगन को पार्टी ने मोदी की गारंटी अभियान का पूरक बताया है.

ये भी पढ़ें- 450 से अधिक सीटों चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा? इन राज्यों में विशेष फोकस

बीजेपी ने जारी किया वीडियो

आपको बता दें कि नव मतदाता सम्मेलन के दौरान चुनाव अभियान के लॉंचिंग के समय एक खास वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीय लोगों के सपनों को हकीकत में बदल दिया है. बीजेपी की माने तो पार्टी का चुनावी स्लोगन सिर्फ कुछ लोगों नहीं बल्कि बड़ी आबादी की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस अभियान को पूरे देश के लोगों तक पहुंचाने की अपील की है. देखिए वीडियो…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This