Mandi Accident: टेंपो ट्रैवलर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mandi Road Accident: मनाली से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार की देर रात चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट में बाइक की टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल लाया गया.

मौके पर हुई दोनों युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट में एक तेज रफ्तार बाइक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद टेंपों ट्रैवलर सड़क पर पलट गई. इससे उसमें सवार कोई लोग घायल हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजवाया. बताया जा हा है कि मृतक दोनों युवक मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के रहने वाले थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This