सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः दो आरोपियो को AGTF ने दबोचा, हथियार-कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो गुर्गों मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर दी.

डीजीपी ने बताया
डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनदीप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों को ठिकाना मुहैया कराया था. इसके अलावा 2017 में उसने गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में भी मदद की थी. दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ चंडीगढ़ व हरियाणा में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, शस्त्र अधिनियम के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं.

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी-आधारित आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This