छत्तीसगढ़ः खैर लकड़ी तस्करी, घर में मिला नोटों का ढेर, गिनने में पुलिस को लगे कई घंटे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई घंटे लगे. पुलिस की ये कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवन और फर्जी एनओसी से जुड़ी हुई है. पुलिस ने कार्रवाई व्यापारी मनीष अग्रवाल के ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मकान पर की.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नोटों के बंडल, जो मकान से बरामद किए गए हैं, वो सभी बंडल 500 नोटों के हैं. पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 162 बंडल 500 के नोटों के मिले हैं.

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा, ”यह कार्रवाई खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए फर्जी एनओसी तैयार कर उसके इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई है. इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 दर्ज किया गया है. प्रकरण में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए एनओसी में कूटरचना और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है.”

न्यायालय से सर्च वारंट लेकर हुई रेड

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, ”जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार स्थित मकान की तलाशी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया था. इसके बाद महासमुंद पुलिस की टीम ने 7 सितंबर को मकान में तलाशी ली. तलाशी के दौरान केयरटेकर और गवाहों की मौजूदगी में एक थैला बरामद हुआ, जिसमें 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां रखी मिली.गड्डियों की गिनती करने पर कुल 16,200 नोट मिले, जिनकी कुल वैल्यू 81 लाख रुपये निकली है पुलिस ने पूरी रकम को मौके पर विधिवत जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This