UP Crime News: जमीन के लालच में भाई बना भाई का हत्यारा, हैरान करने वाली घटना आई सामने

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक भाई ने ही अपने भाई की हत्या जमीन के लालच में कर दी. पुलिस की छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. उसकी निशानदेही से तमंचा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. आइए आपको पूरा ममाला बताते हैं.

भाई बना भाई का हत्यारा

जानकारी के अनुसार हाथरस कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के किशन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गढ़ी वैरु ने मुकदमा दर्ज कराते हुए जानकारी दी थी. उसने बताया था कि उसके छोटे भाई बनी सिंह की शादी नहीं हुई थी. वह दूसरे छोटे भाई मोहर सिंह के पास ही नौहरे पर रहता था. 3 फरवरी की रात दोनों भाई नौहरे पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे.

रात करीब 1:30 बजे मोहर सिंह ने छोटे भाई बनी सिंह की जमीन के लालच में गोली मारकर हत्या कर दी. उसका शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा था और उसके सिर में गोली लगी थी और खून बह रहा था. मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी निपुण अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा कर अभियुक्त मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की निशानदेही से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं. मोहर सिंह ने पूछताछ में बताया है कि उसके भाई बनी सिंह की शादी नहीं हुई थी और उसके हिस्से में 10-11 बीघा जमीन थी. आरोपी मोहर सिंह की दो शादी हुई है. भेदजीत दूसरी पत्नी का बेटा है.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहर सिंह को डर था की बनी सिंह कहीं अपनी हिस्से की जमीन भेदजीत के नाम न कर दे. भेदजीत लगातार अपने चाचा पर जमीन अपने नाम करने का दवाब बना रहा था. मोहर सिंह का दूसरा लड़का दिव्यांग है. इस लालच में 3 फरवरी की रात मोहर सिंह ने सोते समय अपने भाई बनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस को झूठी सूचना भी दी. पुलिस ने मोहर सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने खुलासा कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This