Rose Day Recipe 2024: पार्टनर के साथ रोज डे को बनाना है स्पेशल, तैयार करें कोकोनट रोज लड्डू

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rose Day Recipe 2024: फरवरी का महीना चल रहा है. इस महीने में 7 फरवरी यानी रोड डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. ये वीक लवबर्ड्स के लिए बेहद खास होता है. वैलेंटाइन वीक के हर एक दिन को खास नाम दिया गया है. वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी रोज दे पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्‍यार का इजहार करते हैं. लाल गुलाब प्यार का प्रतीक है. ऐसे में प्रेमी युगल एक दूसरे को लाल गुलाब तोहफे में देते है. वहीं, अगर कोई किसी को पसंद करता है तो अपने प्‍यार का इजहार करने के लिए गुलाब के साथ एक स्पेशल मैसेज वाला कार्ड लिखता हैं, जिसके जरिए वो सामने वाले को अपने प्‍यार का एहसास करा सके.

रोज डे पर कुछ लोग अपने पार्टनर का पसंदीदा डिश बनाते हैं. ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी फूडी है, और आप रोज डे पर उसके लिए कुछ स्‍पेशल करना चाहते हैं तो गुलाब से ही कोई डिश बना सकते है. आज की खबर में हम आपको बताने जा रहें है कोकोनट रोज लड्डू के बारे में. रोज डे पर कोकोनट रोज लड्डू बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है तो देर किस बात की आइए जानते हैं कोकोनट रोज लड्डू की रेसिपी.

आवश्‍यक सामग्री

  • 1/2 कप सूखा नारियल
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब का शरबत
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • 2 चम्मच घी
  • 1/2 कप पिसे हुए मिक्स ड्राई फ्रूट्स
  • 1 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
  • मुट्ठी भर बादाम
  • गुलाब की पंखुड़ियां

कोकोनट रोज लड्डू बनाने का तरीका

स्‍वादिष्‍ट कोकोनट रोज लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन गरम करें और उसमें 1 टीस्पून घी डालें. जब घी गर्म होने लगे तो उसमें सभी सूखे मेवे डाल दें. सभी को अच्‍छे से भूनकर एक प्‍लेट में निकाल लें. इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

अब उसी पैन में फिर 1 चम्मच घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सूखा नारियल डालें और अच्छे से चलाते रहें. जब नारियल पक जाए तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क, गुलाब का शरबत, गुलाब जल डालकर अच्‍छे से मिक्स करें. इसे पकाते समय ध्यान रहे कि इसे लगातार चलाना है. जब ये मिश्रण अच्‍छे से पक जाए तो इसमें भुने हुए मेवे को क्रश करके डालें. साथ ही इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को भी डाल दें. लड्डू के लिए मिक्‍सचर तैयार है. गैस बंद कर इसे हल्‍का ठंडा होने दे. इसके बाद इसके लड्डू बना लें. इस तरह आपके कोकोनट रोज लड्डू बनकर तैयार हैं. आप चाहें तो इसे अपने पार्टनर को तोहफे में दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Rose Day 2024: लाल, पीला, नारंगी… हर रंग के गुलाब का होता है खास मतलब, फीलिंग्स के अनुसार करें चयन

 

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This