अयोध्या पहुंचे यूपी के मंत्रियों और विधायकों पर बुलडोजर से हुई पुष्प वर्षा, सामने आया वीडियो

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Cabinet in Ayodhya: आज उत्तर प्रदेश की कैबिनेट अयोध्या में राम लला के मंदिर में हाजिरी लगाने के लिए पहुंची है. योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्री और विधायक सरकारी बसों से अयोध्या पहुंच गए हैं. अयोध्या पहुंचने के साथ ही सभी विधायकों और मंत्रियों पर फूलों की बारिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार 10 बसों का कफिला सुबह 9 बजे लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ और ये 11:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचा. अयोध्या पहुंची विधायकों और मंत्रियों की बसों पर फूलों की बारिश की गई.

जानकारी के अनुसार सभी विधायक राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जाएंगे. वहीं, सभी के लिए दोपहर तीन बजे लंच भी रखा गया है. वहीं, लंच के बाद सभी की वापसी लखनऊ के लिए होगी. इस तरह से योगी सरकार राम मंदिर और हनुमान गढ़ी में करीब पौने चार घंटे रहेगी.

क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस यात्रा को लेकर कहा कि यह मेरे लिए एक विशेष क्षण है क्योंकि मैं ‘श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन’ का हिस्सा था. यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है. मैं बहुत खुश हूं. वहीं, आरएलडी नेता राजपाल बालियान ने कहा कि हम भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं. यह एक अच्छा फैसला है. समाजवादी पार्टी का नहीं जाने का यह उनका अपना फैसला है.

यह भी पढ़ें: Delhi: लाल किला के पास हादसा, दो नाबालिगों की मौत, तीसरा गंभीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This