Petrol Diesel Prices: महाराष्ट्र-राजस्थान में सस्ता, तो हरियाणा में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है. सोमवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.
महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 21 और डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया है. इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी तेल सस्ता हुआ है. दूसरी ओर हरियाणा में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 महंगा हो गया है. गुजरात, कर्नाटक, यूपी और पश्चिम बंगाल में भी पेट्र्रोल-डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये, जबकि डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.56 रुपये, जबकि डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया, घर पहुंची 30 से ज्यादा जवानों की टीम

Dhruv Rathee Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है. दिल्ली...

More Articles Like This