UP News: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS अधिकारियों का तबादला, देखिए लिस्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP IPS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बडा़ प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. मंगलवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है. बता दें कि अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार और ज़िम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

दरअसल, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए सूबे की योगी सरकार लगातार अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर रही है. इस कड़ी में राज्य में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.

इन अधिकारियोंं के हुए ट्रांसफर

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीलाब्जा चौधरी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक पीएसी हेडक्वार्टर भेजा गया है. उनके स्थान पर विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. जानकारी दें कि अभी तक वो वाराणसी पीएसी सेक्टर के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे.

इनका भी हुआ तबादला

जानकारी दें कि 2004 बैच के अधिकारी चंद्र प्रकाश का लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय में ट्रांसफर किया गया है. वर्तमान में वह पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उनकी जगह आईपीएस सुरेश्वर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना का पदभार ग्रहण करेंगे.

इसी के साथ कानपुर सेनानायक 37वीं वाहिनी के कमलेश कुमार दीक्षित को लखनऊ भेजा गया है. राजधानी लखनऊ में वह पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त का पदभार संभालेंगे. बता दें कि प्रशासन ने जो आदेश जारी किया है, उसके अनुसार सभी अधिकारियों को अपना पदभार तत्काल ग्रहण करना है.

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: ‘दिल्ली मार्च’ पर क्यों निकले किसान? आखिर किसानों की क्या है मांग, जानिए

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This