Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी नजर आ रही है. सोमवार सुबह करीब 7 बजे WTI क्रूड बढ़कर 79.19 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 83.47 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 40 और डीजल में 38 पैसे की गिरावट है. महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 40 और डीजल 38 पैसे सस्ता हुआ है. यूपी में पेट्रोल और डीजल 31 पैसे सस्ता हुआ है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं. वहीं, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी दिख रही है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये, जबकि डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गाजियाबाद में 96.34 रुपये, जबकि डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.74 रुपये, जबकि डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये, जबकि डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This