ये क्या! ड्राइव करने के दौरान शख्स ने खुजलाया सिर और कट गया 33 हजार का चालान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajab Gajab News: आज के समय में काफी लोग हर दिन गाड़ियों का सहारा लेते हैं. कार लेना अलग बात है वहीं उसको सही ढंग से चलाना एक जिम्मेदारी का काम है. वाहन चलाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी है. कई बार सावधानी से वाहन ना चलाने की स्थिति में दुर्घटना होने और चालान कटने का डर होता है. अगर आप यातायात नियमों का पालन  करते हैं तो चालान से भी बचे रहते हैं और सुरक्षित भी रहते हैं.

अक्सर कुछ लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिस वजह से उनका चालान कट जाता है. कई स्थानों पर सड़कों पर ऑटोमैटिक कैमरा लगे होते हैं, जिससे खुद से चालान कट जाता है. हालांकि इन सब के बीच एक ऐसा मामला चालान का आया है जो हैरान कर रहा है. एक शख्स का वाहन चलाने के दौरान चालान केवल इस वजह से कट गया क्योंकि वह सिर में खुजली कर रहा था.

आइए आपको पूरा मामला बताते हैं

दरअसल, एक मामला नीदरलैंड्स से आया है. यहां पर एक शख्स के साथ बड़ा झोल हो गया. शख्स आराम से अपनी कार चला रहा था, इस दौरान उसने अपने सिर क्या खुजला लिया, उसपर 400 डॉलर यानी करीब 33 हजार रुपये का जुर्माना ही लगा दिया गया. हुआ ये कि गाड़ी चलाते समय वह एआई-संचालित कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था. कैमरे ने इस लिहाज से चालान काट दिया जैसे वह फोन पर बात कर रहा हो. अब उस शख्स ने दावा किया है कि वह वाहन चलाने के दौरान फोन पर बात नहीं कर रहा था, बल्कि सिस्टम से गलती हो गई है.

शख्स ने किया ये दावा

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पिछले साल का है. जिस शख्स का चालान कटा है, उसका नाम टिम हैनसेन है. कहा जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर जुर्माने का चालान भेजा गया था. इस चालान को देखकर वह शख्स चौक गया. उसका कहना है कि वाहन चलाने के दौरान उसने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया. इस वजह से उसने सेंट्रल ज्यूडिशियल कलेक्शन एजेंसी पर आपत्तिजनक फोटो की जांच कराने का दावा ठोका.

फोन पर नहीं कर रहा था बात

दरअसल, पहली नजर में लग रहा है कि शख्स फोन पर बात कर रहा है, लेकिन करीब से देखने पर पता चलता है कि असल में उसके हाथ में कुछ भी नहीं है. वह केवल अपने सिर को खुजा रहा था. इस हरकत को कैमरे ने कैद कर लिया और फोन पर बात करने के अपराध में चालान काट दिया. यह पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Kaam Ki Baat: गलत खाते में ट्रांसफर हो गया है पैसा, तो ना हों परेशान, जानें कैसे मिलेगा वापस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This