‘डबल इंजन की सरकार ने बदला यूपी का माहौल’, लखनऊ में बोले पीएम मोदी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे. पीएम मोदी ने आज सुबह संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया. इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे, जहां पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0)  समारोह में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में सूबे के सीएम और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहें. पीएम मोदी ने इस दौरान वहां पर आए लोगों को संबोधित भी किया और कहा कि पहले के उत्तर प्रदेश में और के प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है.
बदली यूपी की तस्वीर
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले दुनिया भर के निवेशक चुनाव के वक्‍त भारत में निवेश करने से बचते थे. अब ऐसी स्थिति नहीं है. दुनिया भर के निवेशकों को भारत की स्टेबिलिटी पर भरोसा है. पीएम ने कहा कि आज यूपी वो राज्य है, जहां देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे हैं. आज यूपी वो राज्य है, जहां देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स हैं. आज यूपी वो राज्य है, जहां देश की पहली रैपिड रेल चल रही है.
प्रदेश में बदला माहौल
पीएम मोदी ने कहा,” 7-8 वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा. चारों तरफ अपराध, दंगे इन्हीं की खबरें आती थी, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है. मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और जब मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है.”
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0)  समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों को अपने ही लाभ पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी. एक खिड़की से दूसरी खिड़की तक भागदौड़ करनी पड़ती थी. अब हमारी सरकार खुद गरीब के दरवाजे पर आ रही है. जब तक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिल जाता, हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी.
रेड कार्पेट कल्चर बना यूपी
पीएम ने कहा कि आज हजारों योजनाओं पर काम शुरू हो रहा है. ये जो फैक्ट्रियां, उद्योग लग रहे हैं, ये उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाले हैं. मैं सभी निवेशकों और विशेषकर उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को 7 साल हो गए हैं. बीते 7 वर्षों में प्रदेश में रेड कार्पेट कल्चर बन गया है.
 
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ‘भारत रत्न’ पर एक ही परिवार का हक समझती थी, इसलिए दशकों तक बाबा साहब अंबेडकर को भी ‘भारत रत्न’ नहीं दिया. ये लोग अपने ही परिवार को ‘भारत रत्न’ देते रहे. कांग्रेस किसान, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़े का सम्मान करना ही नहीं चाहती.
Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This