Petrol Diesel Prices: नोएडा में महंगा, तो पटना में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Petrol Diesel Prices: सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. प्रीतिदन की तरह आज के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए है. ग्‍लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज चढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये लीटर हो गया. यहां डीजल भी 6 पैसे चढ़ा और 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपये लीटर, तो डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपये लीटर हो गया है. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज भी 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 32 पैसे गिरावट के साथ 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, जबकि डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

इन शहरों में नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये, जबकि डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये, जबकि डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये, जबकि डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Gold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This