फूल क्या होता है भाई! यहां तो चिप्स के पैकेट से सजी दूल्हे की कार, लोग बोले- चखना की व्यवस्था हो गई

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajab Gajab Groom Car Decoration: देश भर में शादियों को सीजन चल रहा है. ऐसे में आप भी कई शादियों में जरूर गए होंगे. शादियों में दूल्हे की कार को फूलों से इस कदर सजाया जाता है कि, लोग उसे एक बार नहीं, बल्कि बार-बार देखने को मजबूर हो जाएं. दूल्हे की कार को कई बार महंगे तो कई बार कई रंग के बेहतरीन फूलों से सजाया जाता है. ऐसे में जो भी कार की डेकोरेशन देखता है. वह देखते ही रह जाता है.

इन सब के बीच एक दूल्हे की कार सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, इसके पीछे की वजह भी उसकी सजावट ही है. अंतर बस इतना है कि ये दूल्हे की कार किसी के पसंद के फूलों से नहीं बल्कि चिप्स के पैकेट से सजी है. ऐसे में जो भी इस कार को देख रहा है वो भौचक्का रह जा रहा है. इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satyapal Yadav (@ysatpal569)

वायरल हो रहे इस वीडियो में इस नजारे को देखकर लोग भी हैरान हैं और इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, इंजन से लेकर गेट तक गाड़ी चिप्स के छोटे-छोटे पैकेट से सजी हुई है. बारात में आए लोग भी कह रहे हैं कि ये पहला मौका ऐसा है जहां पर कार को फूलों से नहीं बल्कि चिप्स के पैकेट से सजाया गया है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @ysatpal569 के प्रोफाइल से शेयर किया गया है. इस वीडियो 7 फरवरी को शेयर किया गया था. वीडियो को अब तक 12 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट्स करते हुए मौज ले रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टी हम नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: ससुराल में रहकर भी पत्नी को मिलेगा गुजारा भत्ता, बाम्बे हाईकोर्ट का अजब गजब फैसला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This