Viral Video: बेंगलुरु की सड़कों पर किताबें खरीदती नजर आईं अक्षता मूर्ति, सादगी देख लोगों ने की तारीफ

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नि अक्षता मूर्ति अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. कुछ ऐसा ही उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है. हाल ही में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति परिवार संग बेंगलुरु के राघवेंद्र मठ पहुंचे. अक्षता मूर्ति इस दौरान अपनी बेटियां कृष्णा और अनुष्का संग नजर आईं. अक्षता और उनकी बेटियां बेंगलुरु की सड़कों पर आम जनता की तरह किताबें खरीदते दिखीं. इस दौरान अक्षता ने कैजुअल कपड़ा पहना हुआ था. सोशल मीडिया पर अक्षता के इस सादगी भरे अंदाज को लेकर खूब तारीफ हो रही है.

यूजर ने की तारीफ

दरअसल, X पर @GuruPra18160849 नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अक्षता मूर्ति अपनी बेटियों संग नदर आईं. यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, यूके के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी और बच्चे बेंगलुरु के राघवेंद्र मठ में देखे गए, उनके साथ इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति भी थे. उनके साथ सिक्योरिटी भी नहीं थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अक्षता मूर्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें वीडियो…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This