Amroha Murder: महिला के किए कई टुकड़े, लाश को जंगल में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amroha Murder: यूपी के अमरोहा से दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर आ रही है. यहा करीब 35 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर शव के कई टुकड़े करके थैलों में पैक कर जंगल में फेंक दिया गया. महिला के टुकड़े देख लोगों के होश उड़ गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच में जुट गई.

थैलियों के आसपास मंडरा रहे थे पक्षी
यह सनसीखेज घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल की है. मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं. थैलियों के आस-पास पक्षी मंडरा रहे थे.

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में थाना अध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई.

थैलों में पड़े थे महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े
थैलों की तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्से बरामद हुए. महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था. महिला की निर्मम हत्या देखकर लोगों के होश उड़ गए पुलिस भी अचंभित रह गई. कयास लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर करने के बाद शव के यहां जंगल में फेंक दिया गया है. टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की.

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस वर्ष है. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है. फिलहाल शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहा हैं. घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This