Gold Silver Price: UP में स्थिर तो MP में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट; जानिए भाव

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 28 February 2024: शादी विवाह का सीजन चल रहा है. हर तरफ शादियों की धूम है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में कहीं सोने की कीमत स्थिर है तो कहीं गिरावट आई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी कमी आई है. आइए Bankbazaar.com के मुताबिक जानते हैं सोने चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,530 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,480 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: मह‍ाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Latest News

भारत में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट! DGCA ने जारी की नई गाइडलाइन, एयरपोर्ट्स पर सख्त स्क्रीनिंग भी शुरू

DGCA Guidelines: केंद्र सरकार ने भारत में इबोला वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. सभी Airports, Seaports और...

More Articles Like This