Janta Darbar: CM योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gorakhur News: गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनी. संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया.

लोगों तक खुद पहुंचे सीएम योगी
रविवार की सुबह हल्की बारिश होने की वजह से लोगों की सहूलियत के लिए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया. यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक एक कर सबकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा.

सीएम ने 500 लोगों की सुनी समस्याएं
जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 500 लोगों की समस्याएं सुनीं. इसमें बड़ी संख्या महिलाएं रही. इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई. इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें. पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए.

जमीन कब्जा मामले में कड़ी कार्यवाही की जाए
जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर सीएम ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें.

कोई भी गरीब नहीं रहना चाहिए बेघर
सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन पात्र व्यक्तियों को पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. कोई भी गरीब बेघर नहीं रहना चाहिए.

सीएम ने बच्चों को दुलारा, दिया चॉकलेट
इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं. शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को सीएम ने दुलारा उन्हें चॉकलेट देते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This