बुलंदशहर: नहर में गिरी बरात में जा रही कार, तीन की मौत, तीन की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है.यहां बरात में जा रही एक ईको कार दुर्घटना का शिकार हो गई. कार सवार 6 लोग नहर में डूब गए. तीन के शव बरामद कर लिए गए है. इस दुर्घटना से शादी की खुशियां गम में बगल गई.

कार में सवार थे 6 लोग
जानकारी के अनुसार, ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी. इस शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22 वर्ष) पुत्र देवीराम अपने परिवार के साथ ईको कार से जा रहा था. उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42 वर्ष) थे.

पुल से नहर में गिरी कार
रात में कार जब जहांगीरपुर की कपना नहर पुल के पास पहुंची, तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई. वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई.

स्थानीय गोताखोर ने तलाश शुरू कर दी. इसमें सोमवार सुबह तक मनीष, कांता और अंजलि के शव को बाहर निकाल लिया गया. और अन्य की तलाश की जा रही है. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This