Mawa Gujiya: मावा गुजिया के बिना अधूरी है होली, यहां जानिए इसकी सिंपल रेसिपी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mawa Gujiya recipe: हिंदुओं का प्रमुख त्‍योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. कई दिनों पहले से ही लोग इसकी तैयारियों में लग जाते हैं. वहीं, बाजार में अबीर, रंग और गुलाल की खुशबू उड़ने लगती हैं. होली के लिए कई तरह के पकवान बनाने और खाने का भी चलन है. पकवानों में भी गुजिया हर किसी के घर में बनाई जाती है. होली से एक दो दिन पहले ही लोग गुजिया बनाकर रख देते हैं.

घर में बनी मावा वाली गुजिया काफी स्‍वादिष्‍ट होती है. ये इतनी सॉफ्ट होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है. गुजिया तो मार्केट में भी मिलती है लेकि‍न वो चाशनी में पकी हुई गुजिया रहती है जो काफी मीठी होती है. आज हम आपको गुजिया की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर इसे बना सकेंगे. घर की बनी मावा गुजिया बेहद स्वादिष्ट लगती हैं.  तो आइये जानते हैं मावा वाली गुजिया बनाने की सिंपल रेसिपी.

गुजिया बनाने की सामग्री

  • मैदा 2 कप
  • मावा करीब 250 ग्राम
  • बूरा या फिर पीसी हुई चीनी 1 कप
  • इलायची पिसी हुई 1 छोटी चम्मच
  • बादाम 8 से 10 बारीक कटा
  • किशमिश 10-15
  • काजू 8-10 बारीक कटा
  • चिरौंजी 15-20
  • घी आवश्‍यकता अनुसार

गुजिया बनाने का तरीका

  • मावा गुजिया बनाने के लिए पहले मावा कड़ाही में डालकर गोल्डन होने तक भून लें.
  • इसके बाद मावा को ठंडा होने के लिए रख दें. मावा के ठंडा होने के बाद इसमें बूरा, कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और इलायची डालें.
  • सभी को अच्‍छे से मिलाकर भरावन तैयार कर लें.
  • अब मैदा को गूंथने के लिए एक बर्तन में मैदा लें और करीब 5 छोटी चम्मच घी डालकर अच्‍छे से मिला लें.
  • इसके बाद गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें. 20 मिनट के लिए आटे को किसी कपड़े से ढककर रख दें.
  • नियत समय बाद आटे से छोटी-छोटी लोइ तैयार कर लें और उन्हें पूरी जैसा गोल बेलें.
  • इसके बाद पूरी को गुजिया मेकर में रखें और इसके बीच में 1 चम्मच मावा की भरावन रखकर बंद कर दें. आप चाहें तो बंद करते समय चारों तरफ पानी लगा सकते हैं.
  • आपको ऐसे ही सारी गुजिया बना लेंनी है और सभी को कपड़े से ढ़ककर रखते जाएं.
  • अब मीडियम फ्लेम पर कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें गुजिया तलें.
  • एक बार में 2 से 3 गुजिया डालकर गोल्‍डेन होने तक तल लें.
  • इस तरह तैयार हैं एकदम सॉफ्ट मावा गुजिया. इन्हें आप किसी डब्बे में भी बंद करके रख लें. आप इसे हफ्तेभर आसानी से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Hyundai Creta N Line कल होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

 

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This