Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा है मजबूत और हाईटेक: आर राजेश कुमार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क (Bharat Express News Network) की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है. होटल पैसेफिक, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के तमाम मंत्री, प्रशासनिक अफसरों के अलावा भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी जमावड़ा लगा हुआ है.
वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत में आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने बताया, उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है. इसके लिए पीपीपी मॉडल पर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा, उत्तराखंड के स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी के साथ सुधार हो रहा है.
प्राइवेट सेक्टर में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच काफी अहम मानी जाती हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए आर राजेश कुमार ने भारत एक्सप्रेस को बताया, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्राइवेट सेक्टर में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए पीपीपी मॉडल पर फोकस किया जा रहा है. वहीं, उत्तराखंड में हर इलाकों में स्वास्थ्य सेंटर्स की शुरुआत की जा रही है.
उत्तराखंड में 2018 से आयुष्मान योजना की शुरुआत हुई. जिसके बाद प्रदेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसमें गोल्डन कार्ड की सुविधा भी जोड़ी है. वहीं सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केरल मॉडल को अपनाने पर विचार हो रहा है. वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी के साथ सुधार हो रहा है.
ये भी पढ़े: Holi 2024: होली के दिन क्यों पीते हैं भांग? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This