लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान, दो नए रूट पर चलेगी मेट्रो; केंद्र ने दी मंजूरी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Metro Line in New Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा दिया है. दिल्ली में आज दो नई मेट्रो लाइन बिछाने का ऐलान केंद्र ने किया है. इसका फैसला आज लिया गया. इस बात की जानकारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है. नई मेट्रो लाइन इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक और लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक बनाने की योजना है. इससे लोगों को काफी राहत होगी.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”आज 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है, जिस पर 8400 करोड़ रुपए व्यय होगा. लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी, इसमें 8 स्टेशन होंगे. दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक है, ये करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी. उम्मीद के अनुसार इस काम को मार्च 2029 तक पूरा कर ल‍िया जाएगा.

खबर अपडेट की जा रही है…

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This