Ranchi Police ने ED के अधिकारियों को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ranchi Police Notice to ED officers for Questioning: रांची पुलिस ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के द्वारा ST-SC थाने में दर्ज केस में ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. रांची पुलिस ने ईडी में एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल को CrPC-41A के तहत नोटिस भेजा है. रांची पुलिस ने इस मामले में गोंदा थाने के इंस्पेक्टर नवल सिन्हा को अनुसंधान पदाधिकारी बनाया है.
इन्हें भी मिला Ranchi Police का नोटिस
इस मामले में दिल्ली और रांची के मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है. CRPC-41A के तहत नोटिस जारी करते हुए रांची पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं, मीडिया संस्थान के पत्रकार को भेजे गए नोटिस में उपस्थित होकर सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है.
इस थाने में देनी होगी हाजिरी
हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के ST-SC थाना में आवेदन देकर ED के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद ईडी के इन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया. नोटिस का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है.
ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो महाराष्ट्र-राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This