Punjab News: गुरदासपुर जेल में बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल, CRPF जवान मौके पर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां केंद्रीय जेल में हंगामा हुआ है. बताया जा रहा है कि फायरिंग की आवाजें और सायरन बजने के बाद भारी संख्या में पुलिस जेल पर पहुंची है.

इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप के बीच अफरा-तफरी का माहौल है. बाद में सीआरपीएफ के जवानों को बुलाया गया है. एसएसपी गुरदासपुर हरीश दयामा और डीसी हिमांशु अग्रवाल भी जेल पहुंचे है.

कई कैदी और हवालाती जेल के पिछले हिस्से की छत्त पर चढ़ गए हैं और आग लगा दी है. प्रशासन द्वारा लाउड स्पीकर पर उन्हें नीचे आने की अपील करते हुए आश्वासन दिया जा रहा है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

एसएसपी बटाला अश्विनी गोटियाल और एसएसपी पठानकोट भी मौके पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस फोटोग्राफर जगदीप सिंह भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. मौके पर अफरा-तफरी मची है.

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This