Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी के दिन आंवले से करें ये उपाय, नौकरी-व्यापार में खुलेंगे तरक्की के मार्ग

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amalaki Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्‍व होता है. साल में 24 एकादशी, एक शुक्‍ल पक्ष और एक कृष्‍ण पर में पड़ती है. हर एकादशी का अलग महत्‍व होता है. एकादशी पर भगवान नारायण की विशेष पूजा की जाती है. फाल्‍गुन माह के शुक्‍ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है.

इस एकादशी पर विशेष रूप से आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है इसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देव निवास करते हैं. आंवला पेड़ की पूजा और परिक्रमा से मां लक्ष्मी की कृपा होती है. इस आमलकी एकादशी 20 मार्च 2024 को है.  इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के साथ आप कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं. इन उपायों से आपके जीवन में धन की बरसात होगी.

आमलकी एकादशी पर करें आंवले के उपाय

आंवला रस का ये उपयोग

आमलकी एकादशी पर आंवले के रस से भगवान विष्णु को स्नान कराएं. पूजा के दौरान उन्‍हें भोग में आंवला जरूर अर्पित करें. मान्‍यता है कि इस दिन जरुरतमंदों को आंवले का दान करने से संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होती है. विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती है.

आंवले के पेड़ को जल दें

इस दिन सुबह आंवले के पेड़ को जल दें. इसके बाद 108 बार पेड़ की परिक्रमा करते हुए ‘ॐ धात्र्यै नम:’ मंत्र का उच्‍चारण करें. कहा जाता है इस उपाय से नौकरी-व्यापार में तरक्की के मार्ग खुलते हैं. बुरा वक्‍त भी जल्द ही टल जाता है.

आंवले का पौध दूर करेगा दरिद्रता

वास्तु शास्त्र के अनुसार आंमलकी एकादशी पर आंवले के पेड़ को घर में लगाना अति शुभ होता है. इसके प्रभाव से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है.

आंवले के पानी से छिड़काव

आमलकी एकादशी के दिन आंवले को पानी में रखें. कुछ देर बाद इस जल को ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:मंत्र का उच्‍चारण करते हुए पूरे घर में आंवले पेड़ के पत्तों से छिड़काव करें. माना जाता है इससे घर में सुख-शांति का आगमन होता है.

ये भी पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024: इस दिन से शुरु हो रही चैत्र नवरात्रि, जानिए तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This