West Bengal: कोलकाता में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 2 की मौत, कई घायल; एक्शन में ममता सरकार

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में देर रात को बड़ा हादसा हो गया. जहां साउथ कोलकाता स्थित मेटियाब्रुज में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है और कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

जानिए लेटेस्ट अपडेट

पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं के मुताबिक, अब तक इमारत के मलबे से 14 लोगों को बचाया जा चुका है. कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल घटनास्थल पर मौजूद हैं. फिलहाल जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जो मलबे में फंसे हो सकते हैं. घटनास्थल पर एंबुलेंस की भी तैनाती है.

घटनास्थल पर पहुंची ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंनेे कहा कि हादसे के तुरंत बाद ही बचाव का काम शुरू कर दिया गया. दो लोगों की मृत्यु हुई है, 5-6 लोग अभी अंदर फंसे हैं, उन्हें भी जल्द निकाल लिया जाएगा. चिकित्सा, दमकल सहित अन्य विभाग के अधिकारी निगरानी के लिए तैनात हैं. इमारत को गैर कानूनी तरीके से बनाया जा रहा था. राज्य प्रशासन की ओर से इमारत को बनाने की आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, सख्त कार्रवाई की जाएगी. जो लोग भी इस इमारत को बनाने में गैर कानून रूप से शामिल हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी. राज्य सरकार मृतकों और घायलों के परिजनों की सहायता करेगी. आसपास के लोगों के मकान को भी क्षति पहुंची है, सरकार उन लोगों की भी सहायता करेगी.

फिलहाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेटियाब्रुज इमारत ढहने की घटना में घायलों से मिलने के बाद दक्षिण कोलकाता के यूनिपोन अस्पताल से रवाना हो गई हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This