सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में NGT आज करेगा सुनवाई

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

National Green Tribunal-NGT: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) आज (20 मार्च) को सुनवाई करेगा. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामला कई दिनों से चर्चा में बना हुआ हैं, ट्रिब्यूनल ने पिछली सुनवाई में दो बड़े अधिकारियों पर जुर्माना लगाया था. उनमें से एक गुरदासपुर का डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल था. संवाद सूत्रों के मुताबिक, एनजीटी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मामले में गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल व पर्यावरण विभाग के सचिव पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.

इसके साथ ही दोनों को अगली सुनवाई में पेश होने के लिए कहा था. यह मामला दीनानगर के सुनील दत्त की ओर से कचरा प्रबंधन को लेकर नगर काउंसिल दीनानगर के खिलाफ दायर याचिका से संबंधित है. एनजीटी का उद्देश्य जिम्मेदार पक्षों को उनके कार्यों के लिए उत्तरदायी ठहराकर, वैधानिक प्रावधानों का पालन करना और अपशिष्ट प्रबंधन बुनियादी ढांचे और प्रथाओं में सुधार लाना है. एनजीटी भारत में एक विशेष निकाय है, जिसका गठन पर्यावरण, वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित मामलों में सुनवाई के लिए हुआ था.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

11 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 11 April 2026: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 का पंचांग विक्रम संवत 2083 (रौद्र संवत्सर) के अंतर्गत...

More Articles Like This