Prayagraj: भाभी से झगड़ा होने पर आक्रोशित हुई बुआ, कर दी दो भतीजों की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj: प्रयागराज से सनसीखेज खबर आ रही है. यहां मंगलवार की देर शाम मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई. भाभी से झगड़ा को लेकर आक्रोशित हुई एक महिला ने अपने भाई के दो मासूम बेटों को मौत की नींद सुला दी.

उपचार के दौरान दोनों बच्चों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर एक महिला इस कदर आक्रोशित हो गई अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गांव हरगढ़ थाना मेजा के हरगढ़ गांव निवासी संजय के दो बच्चों लकी (5 वर्ष) और अभि (3 वर्ष) को परिवार के लोग तत्काल अस्पताल ले गए. जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई.

ठीक नहीं है पूजा की मानसिक स्थिति
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाली संजय की बहन पूजा (35 वर्ष) मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर वह आपा खो बैठी और घटना को अंजाम दे दिया. दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करता है. घटना की सूचना पर वापस घर आ रहा हैं.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This