नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन? शादी के बाद पत्नी से हो गए थे अलग, बीमारी से बेटे का हुआ था निधन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nana Patekar family Tree: अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता और समाजसेवी नाना पाटकेर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया.  वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहोत कोशिश की, लेकिन उनकी सांसे थम गई. नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सहित आम जन शोक की लहर दौड़ गई है. नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन था? इसकी जानकारी सामने आई है.

1978 में नाना पाटेकर ने की थी शादी

नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी. दोनों की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक चली, लेकिन बाद में दोनों अलग रहने लगे. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से बहुत ज्यादा चर्चा नहीं की. नाना पाटेकर के पिता का नाम गजानंद पाटेकर था. वह टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े हुए थे. नाना का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और उनका शुरुआती जीवन एक सामान्य परिवार में बीता.

*पत्नी: नीलकांति पाटेकर- दोनों ने 1978 में शादी की थी. बाद में दोनों अलग रहने लगे.

*बेटा: मल्हार पाटेकर- फिल्म निर्देशन से जुड़े हैं.

*एक बेटा: दुर्वासा की लगभग ढाई वर्ष की उम्र में बीमारी से निधन हो गया था.

*पिता: गजानंद पाटेकर- टेक्सटाइल व्यवसाय से जुड़े थे.

*मां: निर्मला पाटेकर- उनका निधन जनवरी 2019 में 99 वर्ष की उम्र में हुआ था.

*भाई: अशोक और दिलीप पाटेकर.

जल संरक्षण के क्षेत्र में भी नाना पाटेकर ने किया था काम

नाना पाटेकर की पहचान एक्टर के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में भी हैं. नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ‘नाम फाउंडेशन’ के जरिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और वॉटरशेड मैनेजमेंट के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह काफी अहम और उल्लेखनीय है. आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की उन्होंने जो मदद की, वह कई परिवारों के लिए एक सहारा बनी. नाना न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार-अभिनेता थे, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्ति भी थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. ओम शांति.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This