‘मैं 75 साल का हो चुका हूं, ये चुनाव…’ जानिए कार्यकर्ताओं से क्या बोले दिग्विजय सिंह

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. तारीखों का ऐलान भी हो गया है. लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को तो वहींं, आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे. यानी 4 जून को शाम तक ये पता चल जाएगा कि 2024 में सत्ता किसके हाथ में आएगी. लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित करना भी शुरू कर दिए हैं.

कई पार्टियां अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को चुनावी मैदान में उतारने का काम कर रही है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ना नहीं चाहते है. इन सब के बीच खबर है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं.

युवा कार्यकर्ताओं को लड़ना चाहिए

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. हालांकि, मीडिया सूत्रों की मानें तो पार्टी के आलाकमान ने उन्हें चुनाव लड़ने को कहा है. वहीं, कहा जा रहा है कि इस आदेश को उन्होंने मान लिया है. अब उन्होंने अपने क्षेत्र राजगढ़ में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि ये चुनाव उनके बस का नहीं है. इस चुनाव में अधिक से अधिक सहभागिता युवाओं की होनी चाहिए.

क्या बोले दिग्विजय सिंह?

समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है पर मुझे बताया जाता है कि मुझे चुनाव लड़ना है. यह चुनाव मेरे बस का नहीं है क्योंकि मैं 75 साल का हो चुका हूं, यह चुनाव युवाओं का चुनाव हे इसे आपको लड़ना है, यह बहुत साधारण तरीके से सिर्फ बूथ पर लड़ा जाएगा. इसमें ज्यादा हो हल्ला या बड़ी रैलियां निकालने की जरूरत नहीं, सभी लोग सिर्फ बूथ पर मेहनत करके इसे लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: 10 साल पहले डॉक्टर की लापरवाही से हुई थी मौत, अब कोर्ट ने लगाया 50 लाख का जुर्माना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This