मिर्जापुर में हादसा: पलटा ट्रैक्टर-ट्राली, दो सगी बहनों की मौत, चालक और बालिका गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मिर्जापुर से सड़क हादसे की खबर आ रही है. मंगलवार की दोपहर यहां हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव स्थित जोगीबीर बंधी पर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई. इस दुर्घटना में दो सगी बहनों की जहां मौत हो गई, वहीं चालक और एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली सवार लोग धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

हनुमान मंदिर में कीर्तन के आयोजन में जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, हलिया थाना कुशियरा गांव के बंधवा मोहल्ला निवासी सियाराम उर्फ कलक्टर (60 वर्ष) अपने ट्रैक्टर पर नातिन मधु (10 वर्ष), रंजना (08 वर्ष) और जया व ढाई वर्षीय नेहा पुत्री रमेश कोल के साथ ट्राली पर परिवार के अन्य सदस्यों को बैठाकर गांव के ही हनुमान मंदिर में कीर्तन के आयोजन में दोपहर में जा रहा था. इसी दौरान कुशियरा गांव के जोगीबीर बंधी पर चढ़ते समय अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठी मधु और रंजना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक सियाराम और मृत बच्चियों की छोटी बहन नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई.

दो घायलों का चल रहा इलाज
दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. शोर सुन आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुखीचंद्र सिंह और ग्रामीण तत्काल निजी साधन बोलेरो से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां इनका इलाज चल रहा है.

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसआई बाली मौर्य पुलिस कर्मियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गए.

Latest News

17 May 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 May 2026 Ka Panchang: 17 मई, रविवार को ज्येष्ठ माह (अधिकमास) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी....

More Articles Like This