भूकंप के तेज झटकों से थर-थर कांपी ताइवान की धरती, जापान में सुनामी का अलर्ट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taiwan Earthquake: आज बुधवार सुबह ताइवान के पूर्वी तटों पर जोरदार भूकंप आया है. भूकंप के झटकों से ताइवान में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं. पूरा शहर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है. फिलहाल बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है. वहीं, अब यहां सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है.

दरअसल, ताइवान में बुधवार की सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया. रिक्टर स्केल पर ताइवन में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक, ताइवान में आया भूकंप इतना जबरदस्त था कि झटके शंघाई तक महसूस किए गए. चीनी मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए.

सुनामी का अलर्ट

मौसम विभाग ने जापान और ताइवान में सुनामी का अलर्ट जारी किया है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है. जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है.

एक की मौत, 50 घायल 

आज यानी बुधवार को आए भूकंप के बाद ताइवान के अग्निशमन विभाग की ओर से बताया गया है कि द्वीप के पूर्वी तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं. शक्तिशाली भूकंप के चलते ताइवान में इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे लोग फंसे हुए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This