राहुल के गढ़ में स्मृति ईरानी ने किया रोड शो, कांग्रेस पर बोला हमला; जानिए क्या कहा?

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ देश में राजनीति चरम पर पहुंच गई है. राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर वार पलटवार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. इन सब के बीच आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गढ़ वायनाड पहुंची. यहां पर उन्होंने एक रोड शो किया और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया.

दरअसल, आज केरल के वायनाड से भाजपा प्रमुख और वायनाड से उम्मीदवार के सुरेंद्रन ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले आज रोड शो किया. इस रोड शो में सुरेंद्रन के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी दिखीं, जिन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं उस निर्वाचन क्षेत्र से आई हूं, जहां गांधी परिवार ने 50 वर्षों तक सत्ता संभाली थी, लेकिन अब वहां हार चुकी है. आज हम केरल में लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 150 से अधिक स्वयं सेवकों के आशीर्वाद के साथ इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी अन्य खबरे बस एक क्लिक पर…

 

Latest News

भारत के दुश्मनों के लिए किसी झटके से कम नही पृथ्वी, 1983 में शुरू हुई कहानी

Prithvi Missile: भारत के खिलाफ दशकों से साजिश का जाल बुनते चीन और पाकिस्‍तान के लिए पृथ्‍वी मिसाइल किसी...

More Articles Like This