05 April 2024 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

05 April 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 05 अप्रैल, दिन शुक्रवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

05 अप्रैल शुक्रवार का पंचांग (Panchang 05 April 2024)

05 अप्रैल, दिन शुक्रवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. एकादशी तिथि 05 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. शुक्रवार को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. 05 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा. शुक्रवार को शाम 6 बजकर 7 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 5 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से पंचक शुरू हो जाएगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. वहीं, अगर बात करें राहुकाल की तो राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे.

05 अप्रैल शुक्रवार का पंचांग (Panchang 05 April 2024)

तिथि- एकादशी तिथि
माह- चैत्र
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र
आज का योग – साध्य योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शुक्रवार
चंद्रमा राशि – मकर
सूर्य राशि- मीन राशि
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:06 am
सूर्यास्त- शाम 6:41 pm

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2024: कब है अक्षय तृतीया? जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This